Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में पकड़ा गया फर्जी डॉक्टर

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में फर्जी स्वास्थ्य शिविर के लिए छात्रों की भर्ती करने वाले एक ' फर्जी डॉक्टर' को केजीएमयू अधिकारियों ने पकड़ लिया है। फर्जी डॉक्टर का पता तब चला जब केजीएमयू के डीन डॉ. के.के. सिंह को पता चला कि विश्वविद्यालय परिसर में एक डॉक्टर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने जा रहा है और इसके लिए एमबीबीएस छात्रों की भर्ती की जा रही है। केजीएमयू प्रशासन को पता चला कि वो फर्जी डॉक्टर है और छात्रों की भर्ती और स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय की जाली मुहर और केजीएमयू डीन के जाली हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर रहा था। आरोपी की पहचान हसन के रूप में हुई है और वो 12वीं पास छात्र है।