Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

MUDA स्कैम मामले में CM सिद्धारमैया के खिलाफ FIR दर्ज, मल्लिकार्जुन खरगे ने कही ये बात

पीपुल्स कोर्ट ने मैसूर लोकायुक्त को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) में कथित घोटाले की जांच करने का आदेश दिया था. कोर्ट के आदेश पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ मैसूर लोकायुक्त में एफआईआर दर्ज की गई है. जन प्रतिनिधियों की विशेष अदालत के आदेशानुसार लोकायुक्त एडीजीपी मनीष खरबीकर के निर्देश पर मैसूर लोकायुक्त एसपी उदेश के नेतृत्व में एफआईआर दर्ज की गई है

कोर्ट ने सीआरपीसी के तहत एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था. अब इसी एक्ट के तहत सिद्धारमैया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और ये किस धारा के तहत दर्ज की गई है ये अभी तक पता नहीं चल पाया है.