जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हो गई है. यह मुठभेड़ अहलान गडोले इलाके में हो रही है. पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और सुरक्षाबलों को इलाके में कुछ आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इसके बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.