Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़

दक्षिण कश्मीर में जिला कुलगाम के अंतर्गत गडर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। यहां दो से तीन आतंकियों के फंसे होने की सूचना है। सुरक्षाबल आंतकियों को घेरकर गोलीबारी कर रहे हैं। जारी मुठभेड़ में एक जेसीओ जख्मी हो गया है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर जेसीओ के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल जम्मू-कश्मीर का विशेष अभियान समूह, सेना और सीआरपीएफ मौके पर मौजूद हैं। कुलगाम मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने की सूचना है।

एक्स पर शेयर किए गए ट्वीट में कश्मीर जोनल पुलिस ने कहा कि एक विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर मुठभेड़ शुरू हुई। ट्वीट में कहा गया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर कुलगाम के गुड्डर जंगल में मुठभेड़ शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की विशेष अभियान समूह (एसओजी) काम पर हैं।