Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

बीजापुर में DRG और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवान घायल

बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है। यह मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब जिला रिजर्व गार्ड (DRG) की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। मामला गंगालूर थाना इलाके का है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच सोमवार से शुरू हुई मुठभेड़ आज भी रुक-रुक कर जारी है। यह मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब जिला रिजर्व गार्ड (DRG) की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी।

DRG की टीम ने 11 अगस्त को गंगालूर इलाके में सर्च ऑपरेशन की शुरुआत की थी। अभियान के दौरान आज यानी 12 अगस्त को जंगल के भीतर माओवादियों से मुठभेड़ हो गई, जो अभी भी बीच-बीच में जारी है। इस मुठभेड़ में 2 DRG जवान को मामूली चोटे आई है। दोनों जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल गई, जिससे उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

सुरक्षा बलों को आशंका है कि इस मुठभेड़ में कई माओवादी भी घायल हुए हैं, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा घेरा मजबूत किया गया है, ताकि माओवादी भाग न सकें। बीजापुर और आसपास के घने जंगल लंबे समय से माओवादियों की सक्रियता के लिए कुख्यात रहे हैं। इस इलाके में सुरक्षा बल नियमित रूप से सर्च ऑपरेशन और कॉम्बिंग अभियान चलाते रहते हैं। अधिकारियों का कहना है कि अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक क्षेत्र पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हो जाता।