Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

J-K: श्रीनगर के जबरवान वन इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान घायल

जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के आउटर इलाके जबरवान वन क्षेत्र में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने बताया कि ये मुठभेड़ दाचीगाम और निशात इलाके के ऊपरी इलाकों को जोड़ने वाले फॉरेस्ट एरिया में सुबह करीब नौ बजे शुरू हुई। 

उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया।