Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

मुश्किल में एल्विश…1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

बिग बॉस विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ चल रहे सांपों के जहर की तस्करी मामले में नोएडा पुलिस ने 1200 पन्नों की चार्जशीट सूरजपुर कोर्ट में दाखिल की है. चार्जशीट में 24 गवाहों के बयान भी अटैच किए गए हैं. साथ मामले में एल्विश सहित कुल 8 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दर्ज की गई है. पुलिस द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में एल्विश यादव सपेरों के साथ संपर्क बताया गया है. पुलिस ने इसके सबूत भी जुटाए हैं.