Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

एल्विश यादव का फोन खोलेगा जहर वाली पार्टी के राज

माना जा रहा है कि एल्विश यादव के फोन की अब पुलिस जांच कर रही है. उनका फोन एक बड़ा सबूत बनकर सामने आ सकता है. एल्विश यादव के फोन की चैट्स पर अब सभी की निगाहें टिकी हैं. नोएडा पुलिस बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर के सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स और उनकी चैट्स को डिकोड करने के काम में जुट गई है. खबरों की मानें तो नोएडा पुलिस को एल्विश यादव के व्हाट्सएप से कई पार्टी ग्रुप्स की जानकारी मिली हैं. इन चैट्स में लेट नाइट पार्टियों को लेकर बातचीत की गई है.