Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

राज्यसभा की 12 सीटों के लिए 3 सितंबर को होगा चुनाव

भारतीय चुनाव आयोग ने बुधवार को घोषणा की कि राज्यसभा की 12 रिक्त सीटों के लिए चुनाव 3 सितंबर को होंगे. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, सर्बानंद सोनोवाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया, मीसा भारती सहित मौजूदा सदस्यों के लोकसभा के लिए चुने जाने के कारण राज्यसभा की 10 सीटें रिक्त हो गईं, जबकि दो सदस्यों डॉ के केशव राव और ममता मोहंता के इस्तीफा देने के कारण दो सीटें रिक्त हुई हैं.