Breaking News

हैदराबाद से बीजेपी प्रत्याशी माधवी लता ने लगाया वोटिंग में गड़बड़ी का आरोप     |   महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए     |   लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में दोपहर 1 बजे तक 40.32% मतदान     |   ग्वालियर में रिटायर्ड जवान ने तीन लोगों को गोली मारी, बिजली का तार लगाने को लेकर हुआ था विवाद     |   सीबीएसई ने 10वीं के नतीजे घोषित किए     |  

प्रियंका और केजरीवाल को चुनाव आयोग का नोटिस, कल रात 8 बजे तक जवाब देने को कहा

चुनाव आयोग ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ गलत और अपमानजनक टिप्पणी करने पर प्रियंका गांधी और अरविंद केजरीवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा ने प्रियंका पर आरोप लगाया था कि उन्होंने मध्य प्रदेश में PM मोदी को लेकर झूठे और असत्यापित बयान दिए।

इसके साथ ही भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर PM मोदी को लेकर अपमानजनक वीडियो पोस्ट किया है। दरअसल, AAP ने 8 नवंबर को अपने X अकाउंट पर पीएम और गौतम अडाणी को लेकर वीडियो स्टोरी पोस्ट की थी। इसके अगले दिन यानी 9 नवंबर को आप ने मोदी और अडाणी की फोटो पोस्ट की और आरोप लगाया कि पीएम, उद्योगपति के लिए काम करते हैं, लोगों के लिए नहीं।

इन्हीं बातों को लेकर भाजपा ने 10 नवंबर को प्रियंका और केजरीवाल के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की थी। आयोग ने 16 नवंबर को रात 8 बजे तक दोनों नेताओं को जवाब देने के लिए कहा है।

भाजपा का आरोप है कि प्रियंका ने मध्य प्रदेश के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में असत्यापित और झूठे बयान दिए। इससे जनता को गुमराह करने और प्रधानमंत्री की छवि खराब करने की कोशिश की गई।