Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

Election Results 2026: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में मतगणना शुरू

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। आज ही इन पांचों राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आ जाएंगे। पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे, जिनके लिए 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। वहीं तमिलनाडु में 23 अप्रैल और असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव कराए गए थे। 

पश्चिम बंगाल में मुख्य रूप से मुकाबले में तृणमूल कांग्रेस, बीजेपी, सीपीआईएम और कांग्रेस है। वहीं तमिलनाडु में मुख्य मुकाबला डीएमके गठबंधन, AIADMK गठबंधन, टीवीके और एनटीके के बीच है। केरल में मुख्य मुकाबले में LDF,UDF और NDA है। असम में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। पुडुचेरी में मुख्य मुकाबला NDA बनाम कांग्रेस गठबंधन के बीच है।

चुनाव के दौरान मुख्य चेहरों की बात करें तो वह ममता बनर्जी, सुवेंदु अधिकारी, मोहम्मद सलीम, एम.के. स्टालिन, उद्धयनिधि स्टालिन, पिनारयी विजयन, वी.डी. सथीसन, राजीव चंद्रशेखर, हिमंता बिस्वा सरमा, गौरव गोगोई, एन. रंगास्वामी और वी. वैथिलिंगम हैं। इस बार के चुनाव में सभी पार्टियों ने जोरदार प्रचार अभियान चलाकर पूरी ताकत झोंकी है। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें लाइव ब्लॉग-  5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई। कुछ ही देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे। ये देखना दिलचस्प होगा कि शुरुआती रुझानों में कौन-कौन सी पार्टियां बढ़त बनाती हैं।