Breaking News

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले गरमाई सियासत, JMM ने EC को पत्र लिख जताई 'हॉर्स ट्रेडिंग' की आशंका     |   तमिलनाडु में वरिष्ठ IPS अधिकारियों का फेरबदल, टीएस अन्बू ADGP लॉ & ऑडर नियुक्त     |   JK: रोपवे रुकने से हवा में अटके 200 से ज्यादा पर्यटकों को बचाया, रेस्क्यू जारी     |   भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तेलंगाना के कई जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया     |   बिहार के सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली में कामराज लेन स्थित बंगला नंबर 6 आवंटित     |  

Maharashtra: एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, कार्यवाहक मुख्यमंत्री की मिली जिम्मेदारी

महाराष्ट्र के निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन से मंगलवार सुबह मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने शिंदे को नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में सेवाएं देने को कहा है। 

शिंदे उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ राजभवन पहुंचे। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है। 

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महायुति गठबंधन ने 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीट जीतकर शानदार जीत हासिल की है। लेकिन सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं में अभी तक इस बात पर सहमति नहीं बन पाई है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री होगा।