Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

असम में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता

असम के नागांव में सोमवार को 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, यह सातवीं बार है जब इस माह राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं जबकि जिले में तीसरी बार भूकंप के झटके आए हैं। भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई।भूकंप के झटके नागांव और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए। यह इस महीने नागांव केंद्रित भूकंप की तीसरी घटना थी। इससे पहले सात अगस्त को 3.8 तीव्रता का और अगले दिन 2.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, इस महीने राज्य में भूकंप की कुल सात घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 से 4.3 के बीच रही। पूर्वोत्तर राज्य उच्च भूकंपीय क्षेत्र में आते हैं और इस क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते रहते हैं।