Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

गुजरात के कच्छ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.3 थी तीव्रता

गुजरात के कच्‍छ इलाके में मंगलवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है. भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 20 किमी नीचे था. नेशनल सेंटर फोर सिस्‍मोलॉजी के मुताबिक, गुजरात के कच्‍छ इलाके में मंगलवार रात 11 बजकर के 26 मिनट पर भूकंप रिकॉर्ड किया गया. भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 20 किमी नीचे रहा.

भूकंप की तीव्रता 4.3 रिकॉर्ड की गई. इससे पहले दिन में ताजिकिस्‍तान में रिक्‍टर पैमाने पर 4.1 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया. गुजरात के कच्‍छ में आया यह भूकंप म्‍यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के एक महीने से भी कम वक्‍त में आया है. गुजरात में आज भी 2001 में आए भूकंप को याद किया जाता है. 26 जनवरी 2001 को आए इस भूकंप के कारण गुजरात के भुज में भारी तबाही मची थी और बड़ी संख्‍या में लोगों की मौत हुई थी.