Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

उत्तराखंड के चमोली, अफगानिस्तान और म्यांमार में कांपी धरती, भूकंप से मचा हड़कंप

उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार तड़के 12:02 बजे भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई में आया. रात को आए इस झटके से चमोली में कई लोगों की नींद खुल गई और डर के मारे लोग घरों से बाहर निकलते नजर आए. फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.

इससे पहले, 8 जुलाई को भी उत्तराखंड में भूकंप दर्ज किया गया था. उत्तरकाशी जिले में दोपहर 1:07 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता 3.2 थी और इसकी गहराई 5 किलोमीटर रही. NCS के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 31.22°N अक्षांश और 78.22°E देशांतर पर स्थित था. NCS की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को म्यांमार में भी 3.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसकी गहराई 105 किलोमीटर थी. वहीं अफगानिस्तान में 4.2 तीव्रता के भूकंप ने वहां के लोगों को भी दहशत में डाल दिया. फिलहाल, प्रशासन ने एहतियात के तौर पर निगरानी तेज कर दी है. विशेषज्ञों के मुताबिक, यह भूकंप हल्की तीव्रता के थे, लेकिन लगातार हो रही भू-गतिविधियों पर नजर बनाए रखना जरूरी है.