Breaking News

प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम पूरा, हॉस्पिटल में अखिलेश, लखनऊ पहुंच रहीं अपर्णा     |   दो महीने पहले प्रतीक से कहा था बिजनेस पर ध्यान दो: अखिलेश यादव     |   बारामती के गोजुबाबी गांव में आज सुबह एक ट्रेनिंग विमान क्रैश     |   लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन     |   विदेश से सोना-चांदी मंगाना होगा महंगा, सरकार ने कस्टम ड्यूटी बढ़ाई     |  

ईरान की राजधानी तेहरान में भूकंप, 4.6 रही तीव्रता

ईरान के सरकारी मीडिया ने देश के भूकंप विज्ञान केंद्र के हवाले से बताया कि मंगलवार को ईरान की राजधानी तेहरान में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था और तेहरान और माजंदरान प्रांतों के सीमावर्ती क्षेत्र में भी इसके झटके महसूस किए गए। तत्काल किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है।

भूकंप के बाद तेहरान, माजंदरान, कोम और अल्बोर्ज प्रांतों में रेड क्रिसेंट की टीमों को अलर्ट पर रखा गया। ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी ने बताया कि भूकंप के एक घंटे बाद तक किसी के घायल होने या बड़े आर्थिक नुकसान की कोई खबर नहीं है। आईआरआईबी के अनुसार, मंगलवार रात आए भूकंप के बाद तेहरान प्रांत में भूकंप के केंद्र के पास स्थित बूमेहन शहर की सड़कों पर लोग जमा हो गए। इससे पहले, 3 मार्च को दक्षिणी ईरान के गेराश क्षेत्र में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था।

वहीं, ईरान ने मंगलवार को चेतावनी दी कि तेहरान 'अभी भी ट्रिगर थामे हुए है और बातचीत से हल का इंतजार कर रहा है।' यह चेतावनी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के कुछ ही घंटों बाद आई, जिसमें उन्होंने कहा था कि सीजफायर 'लाइफ सपोर्ट' पर है। ईरान के 14-सूत्रीय शांति प्रस्ताव को 'कचरे का ढेर' बताते हुए ट्रंप ने कहा, 'वे (ईरान) लाइफ सपोर्ट पर हैं। सीजफायर बहुत ज़्यादा लाइफ सपोर्ट पर है।'