Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह ग्यारह बजे तक स्थगित     |   जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के लिए शीतकालीन सत्र में लाया जा सकता है महाभियोग प्रस्ताव     |   दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य     |   कर्नाटक में विभागों का बंटवारा, सीएम शिवकुमार ने अपने पास रखा वित्त विभाग     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |  

दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बारिश, 7-8 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी

देश की राजधानी दिल्ली में अप्रैल का महीना काफी सुहावना साबित हो रहा है. हर नए दिन के साथ  मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दे रहा. मंगलवार (7 अप्रैल) सुबह दिल्ली के कई इलाकों में बारिश होने से दिल्लीवासियों को राहत मिली. आज पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दो सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण भारत के उत्तर-पश्चिम इलाकों का मौसम प्रभावित हो सकता है.

अगले एक-दो दिनों तक मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना जताई गई है, इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है.  मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया है. इसका मतलब है कि आज दिनभर हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलेंगी. आंधी-तुफान की संभावना के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी. मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में 7 और 8 अप्रैल को येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की  है.

आज और कल यानि की 7 और 8 अप्रैल  को दिल्ली एनसीआर में 30  से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी तूफान के साथ ही धूल भरी हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार  50 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी हो सकती है. मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को दिल्ली में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है.

अगर दिल्ली के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. अभी यह न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बने रहने की उम्मीद.  हालांकि, 10 अप्रैल से तापमान के बढ़ने की संभावना है.  मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी जारी की है कि शहर में संभावित गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं को देखते हुए वह आवश्यक सावधानी बरतें.