Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

राशन वितरण घोटाले में TMC नेता पर ED का बड़ा एक्शन

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राशन वितरण घोटाले केस में टीएमसी नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है. 14 घंटे की पूछताछ के बाद जांच एजेंसी ने तृणमूल कांग्रेस के दो नेताओं को अरेस्ट कर लिया. ईडी ने टीएमसी के देगंगा ब्लॉक अध्यक्ष अनीस उर रहमान और उसके बड़े भाई को गिरफ्तार किया है. इससे पहले जांच एजेंसी ने कोलकाता ऑफिस में उससे करीब 14 घंटे तक पूछताछ की.

जांच एजेंसी ने बताया कि राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में रहमान और उसके भाई को गिरफ्तार किया गया है. मेडिकल जांच के बाद हम उन्हें अदालत में पेश करेंगे. रहमान राज्य के पूर्व फॉरेस्ट मिनिस्टर ज्योतिप्रिय मलिक के काफी करीबी हैं. केंद्रीय जांच एजेंसी पूर्व मंत्री को घोटाले के सिलसिले में पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.