Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   IMD ने जारी किया दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट     |   जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 23 घायल     |   सुबह-सुबह दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश, जम्मू-कश्मीर में भी बरसे बादल     |   मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल     |  

शाहरुख की पत्नी गौरी खान को ईडी ने भेजा नोटिस

शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म डंकी रिलीज होने वाली है. 21 दिसंबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस बीच फिल्म की रिलीज से पहले ही शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान का ईडी ने शिकंजा कसा है. अब ऐसा क्यों और किसलिए हुआ चलिए जानते हैं?

दरअसल, गौरी खान लखनऊ की रियल स्टेट कंपनी तुलसियानी ग्रुप की ब्रांड एंबेसडर हैं. कंपनी पर निवेशकों और बैंक का तकरीबन 30 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप है. इस कंपनी के जांच के दायरे में गौरी खान भी आ रही हैं. हालांकि, इसपर अभी गौरी खान का कोई रिएक्शन नहीं आया है. लेकिन, ईडी की कार्यवाई में गौरी खान से भी पूछताछ होनी तय है.