Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

ED ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ मामले में छापेमारी की

अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में ईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर मंगलवार को छापेमारी की है। ये जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी। जानकारी के अनुसार, ईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में 17 जगहों पर छापेमारी की है। ये मामला झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़ा हुआ है

ईडी ने झारखंड में कुछ बांग्लादेशी महिलाओं की कथित घुसपैठ और तस्करी के एक मामले की जांच के लिए धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत सितंबर में एक मामला दर्ज किया था। जिसकी वजह से कथित स्लश फंड बनाया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के नेताओं ने हाल में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान राज्य सरकार पर ऐसी घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है जिससे आदिवासी बहुल संथाल परगना और कोल्हान क्षेत्रों की डेमोग्राफी में बदलाव आया है।