Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

ईडी ने अघोषित विदेशी संपत्ति मामले में झारखंड में चार्टर्ड अकाउंटेंट के परिसरों पर मारे छापे

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेश में कथित रूप से अघोषित संपत्ति रखने के मामले में रांची के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और उसके सहयोगियों के खिलाफ छापे मारे। चार्टर्ड अकाउंटेंट और संदिग्ध हवाला ऑपरेटर नरेश कुमार केजरीवाल, उनके कुछ पारिवारिक सदस्यों और सहयोगियों के रांची, मुंबई और सूरत स्थित परिसरों की विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के तहत तलाशी ली जा रही है।

ये कार्रवाई आयकर विभाग के निष्कर्षों के आधार पर की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया कि नरेश कुमार केजरीवाल का संयुक्त अरब अमीरात, नाइजीरिया और अमेरिका में ‘‘अघोषित’’ विदेशी मुखौटा संस्थाओं पर नियंत्रण हैं, और इनका प्रबंधन भारत से प्रभावी ढंग से किया जाता है। इन परिसंपत्तियों में 900 करोड़ रुपये से ज्यादा की अघोषित राशि जमा है और संदेह है कि लगभग 1,500 करोड़ रुपये ‘‘फर्जी’’ ‘टेलीग्राफिक’ ट्रांसफर के जरिए से भारत में वापस भेजे गए।