Breaking News

ED की सुई के. कविता और विजय नायर पर अटकी

दिल्ली आबकारी नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रही ईडी अब बीआरएस एमएलसी के.कविता का दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आमना-सामना कर सकती है. BRS नेता के.कविता को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 26 तारीख तक ED की रिमांड पर भेजा है, साथ ही, अदालत में ED ने रिमांड के लिए दलील दी कि के.कविता का साक्ष्यों और केस के अन्य आरोपियों से आमान-सामना कराना जरूरी है.