प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ब्रिटेन स्थित हथियार कारोबारी संजय भंडारी से जुड़े धन शोधन मामले में आरोप पत्र दाखिल किया। अभियोजन की शिकायत विशेष धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) अदालत में दायर की गई है। वाड्रा के खिलाफ धनशोधन के मामले में यह दूसरा आरोप पत्र है। जुलाई में, ईडी ने हरियाणा के शिकोहपुर में एक जमीन सौदे में कथित गड़बड़ियों से जुड़े धनशोध मामले में उनके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। ईडी भंडारी से जुड़े मामले में 56 साल के वाड्रा से पहले पूछताछ कर चुकी है।
भंडारी के प्रत्यर्पण का आग्रह ब्रिटेन की अदालत ने खारिज कर दिया था। उसे जुलाई में दिल्ली की एक अदालत ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया था। दिल्ली में आयकर विभाग के 2016 में 63 वर्षीय भंडारी के यहां छापा मारने के बाद वह लंदन भाग गया था। ईडी ने फरवरी 2017 में भंडारी और अन्य के खिलाफ पीएमएलए के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया था।
यह मामला 2015 के कालाधन रोकथाम कानून के तहत उसके खिलाफ दाखिल आयकर विभाग के आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद दर्ज किया गया था। एजेंसी ने उसके मामले में पहले दो आरोप पत्र दायर किए हैं, साथ ही वह लंदन में स्थित एक घर के संबंध में भंडारी के वाद्रा के साथ रिश्तों की भी जांच कर रही है। वाड्रा ने इस बात से इनकार किया है कि लंदन में उनके पास प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से कोई संपत्ति है।
ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ संजय भंडारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में दूसरा आरोपपत्र किया दायर
You may also like
बालमुकुंद आचार्य का संदेश: आश्रमों से निकलकर सनातन धर्म और संस्कृति का प्रचार करें.
देवभूमि की पवित्रता बनाए रखें, CM धामी की अपील, प्लास्टिक कचरा न फैलाएं.
धर्म गद्दी और राज गद्दी के संबंध पर अनंत विभूषित महाराज का बड़ा बयान.
Share Market: कच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार फिसला, सेंसेक्स 583 अंक लुढ़का.