Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

डायसन ने भारत में वीयरेबल सैगमेंट में प्रवेश किया, शोर रोकने वाले हेडफ़ोन लॉन्च किए

नई दिल्ली: ब्रिटिश टेक फर्म डायसन ने बुधवार को शोर रोकने वाले हेडफ़ोन के लॉन्च के साथ भारतीय बाजार में बीयरेबल सैगमेंट में प्रवेश की घोषणा की। कंपनी अपने वैक्यूम क्लीनर और एयर प्यूरीफायर के लिए जानी जाती है। कंपनी ने हटाने योग्य वाइज़र से लैस डायसन ज़ोन शोर रोधी हेडफ़ोन पेश किए हैं। ये प्रदूषित शहरी इलाकों या पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करते वक्त हवा साफ करने में मदद करते हैं। 

इसमें हर ईयरकप में कंप्रेसर हैं, जो डबल-लेयर फिल्टर जरिये हवा खींचता है और शुद्ध हवा की दो धाराओं को गैर-संपर्क वाइज़र के जरिये पहनने वाले की नाक और मुंह में भेजता है।  कंपनी के मुताबिक इसके इलेक्ट्रोस्टैटिक फिल्टर 0.1 माइक्रोन तक के छोटे कणों को हटाते हैं, जबकि सक्रिय कार्बन फिल्टर नाइट्रोजन डाइऑक्साइड जैसी गैसों को सोखते हैं।

कंपनी ने कहा कि अल्ट्रा ब्लू मॉडल कीमत 59,900 रुपये और एब्सोल्यूट+ मॉडल की कीमत 64,900 रुपये है।