Breaking News

IPL 2024: राजस्थान ने चेन्नई को दिया 142 रनों का टारगेट     |   दिल्ली: चांदनी चौक की एक दुकान में लगी आग, दमकल की 13 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया     |   आज पटना में रोड शो करेंगे पीएम मोदी, शाम 6:30 बजे से होगी शुरुआत     |   संदेशखाली पुलिस ने एक BJP कार्यकर्ता को किया अरेस्ट, पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन     |   हरियाणा: फ्लोर टेस्ट के लिए विशेष सत्र बुला सकती है सरकार     |  

पोरबंदर तट पर व्यापारिक जहाज पर ड्रोन हमला, नौसेना ने टोही विमान तैनात किया

Maharashtra: अरब सागर में करीब 217 समुद्री मील दूर पोरबंदर तट पर एक व्यापारिक जहाज पर शनिवार को संदिग्ध ड्रोन हमला हुआ। जहाज के चालक दल में 21 भारतीय शामिल थे लेकिन हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। भारतीय सेना के सूत्रों और समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने ये जानकारी दी। 

ये घटना तब उस वक्त हुई जब ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इजराइल-हमास संघर्ष के बीच लाल सागर में जहाजों पर हमले तेज कर दिए हैं। सूत्रों ने कहा कि 'यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस' (यूकेएमटीओ) की ओर से घटना की सूचना दिए जाने के बाद नौसेना के पी-8आई समुद्री गश्ती विमान को जहाज और उसके चालक दल की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया। विमान ने जहाज एम. वी. केम प्लूटो और उसके चालक दल के सुरक्षित होने का पता लगाया। 

उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना ने व्यापारिक जहाज की मदद करने के लिए अग्रिम मोर्चे के एक युद्धपोत को भेजा है जबकि भारतीय तटरक्षक ने भी कार्रवाई करते हुए अपने जहाज आईसीजीएस विक्रम को घटनास्थल के लिए रवाना किया है। ब्रिटेन की रॉयल नेवी के लिए काम करने वाली यूकेएमटीओ ने कहा कि उसे एक जहाज पर ड्रोन हमले की रिपोर्ट मिली है जिससे विस्फोट हुआ और आग लग गयी।

ये घटना भारत में वेरावल से 200 समुद्री मील दक्षिण पश्चिम में हुई। उसने बताया कि आग बुझा दी गयी है और कोई हताहत नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि ये जहाज सऊदी अरब के एक बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर मंगलुरू बंदरगाह जा रहा था। सैन्य सूत्रों ने कहा कि जहाज अब निकटतम बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है। 

भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि इलाके में भेजे गए एक समुद्री गश्ती विमान ने व्यापारिक जहाज के ऊपर से उड़ान भरी और उसके साथ संपर्क स्थापित किया। सूत्रों ने बताया कि जहाज पर सवार चालक दल के 22 सदस्य और जहाज एम. वी. केम प्लूटो सुरक्षित हैं।