Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

ड्राइवर अंकल मदद कर दो...फिर हैवान बने पांच कर्मचारी,

अंधेरी रात में देहरादून की सबसे व्यस्त रहने वाले आईएसबीटी में किशोरी को तनिक भी आभास नहीं था कि जिस ड्राइवर अंकल से उसने मदद ली वह ही हैवान बन जाएगा। दिल्ली से देहरादून का सफर तय कर वह आईएसबीटी पहुंची तो आधी रात को पांच हैवानों ने बस में ही दुष्कर्म किया। किशोरी चिल्लाई लेकिन अंधेरी रात में उसकी चीख कोई सुन न सका।

12 अगस्त को दिल्ली से किशोरी ने बस के परिचालक देवेंद्र से पंजाब जाने का रास्ता पूछा तो उसकी नीयत खराब हो गई। परिचालक ने चालक के साथ मिलकर किशोरी को दिल्ली से देहरादून जाने और देहरादून से पंजाब जाने का रास्ता बताकर देहरादून ले आया।

दून आईएसबीटी में बस पहुंची तो सभी सवारी उतरने के बाद किशोरी बस में ही थी। तभी परिचालक और चालक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बात यहीं तक खत्म नहीं हुई इसके बाद आरोपी ने दूसरे बस चालकों और रोडवेज के खजांची को बताया तो इन सभी ने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना रात को एक बजे के बाद हुई तो ज्यादा लोग आईएसबीटी पर मौजूद नहीं थे।