Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

क्या रोटी में घी लगाकर खाने से बढ़ जाता है वजन, जानिए क्या है सच

 देसी घी में औषधीय गुण होने के चलते इसका इस्तेमाल घरेलु नुस्खो में भी किया जाता रहा है. लेकिन ज्यादातर लोग देसी घी को रोटी पर लगाकर खाना पसंद करते हैं. घी न सिर्फ रोटी का टेस्ट बढ़ाता है बल्कि हेल्थ के लिए भी ये काफी फायदेमंद है.

रोटी पर घी लगाकर खाने से वजन बढ़ने का कोई संबंध नहीं है. ये किसी मिथ की तरह है. उनका कहना है कि अगर रोटी पर घी लगाकर खाया जाए तो वेट लॉस करने में और आसानी हो जाएगी क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो जाएगा. ये ब्लड शुगर को बढ़ने से भी रोकेगा. ग्लाइसेमिक इंडेक्स बताता है कि भोजन आपके ब्लड ग्लूकोज को कितनी जल्दी प्रभावित करेगा.

हार्मोन रहते हैं संतुलित

हेल्थ एक्सपर्ट्स ये भी कहते हैं कि घी खाने से गुड कोलेस्ट्रॉलस को बेहतर होता ही है लेकिन इसके साथ ही ये हार्मोन्स को भी संतुलित करते हैं. जिन लोगों को डाइजेशन से जुड़ी कोई परेशानी है, उनके लिए देसी घी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. हम जो भी खाना खा रहे हों, उसमें घी डालने से उसकी अब्जॉर्प्शन डबल हो सकती है.