Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

INDIA गठबंधन में सीट शेयरिंग पर तकरार

2024 में आगामी लोकसभा चुनावों के इंतजार के बीच, विपक्षी गुट इंडिया को आंतरिक विवादों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर महाराष्ट्र में सीट-बंटवारे को लेकर. कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) इस समय आपस में उलझी हुई हैं. कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में 23 सीटों की शिवसेना की मांग को खारिज कर दिया है. अब सीट शेयरिंग पर चल रहा विवाद ट्विटर पर खुलकर सामने आ गया है.

कांग्रेस ने इस मांग को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि शिवसेना के भीतर आंतरिक दरार की वजह से पार्टी के पास जीत दिलाने वाले उम्मीदवारों की कमी है. आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों ने इंडिया के नाम से गठबंधन बनाई है लेकिन इसकी अब तक की बैठकों में सीट शेयरिंग पर बात नहीं हुई है. शिवसेना और कांग्रेस के बीच विवाद पर दोनों पार्टियों के नेताओं की ओर से लगातार बयान सामने आ रहे हैं.