Breaking News

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले गरमाई सियासत, JMM ने EC को पत्र लिख जताई 'हॉर्स ट्रेडिंग' की आशंका     |   तमिलनाडु में वरिष्ठ IPS अधिकारियों का फेरबदल, टीएस अन्बू ADGP लॉ & ऑडर नियुक्त     |   JK: रोपवे रुकने से हवा में अटके 200 से ज्यादा पर्यटकों को बचाया, रेस्क्यू जारी     |   भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तेलंगाना के कई जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया     |   बिहार के सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली में कामराज लेन स्थित बंगला नंबर 6 आवंटित     |  

ओडिशा सीमा से सटे 21 गांव न इधर के न उधर के, परेशान हैं गांव वाले, जानिए वजह

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश-ओडिशा सीमा पर कोटिया ग्राम पंचायत है। इसमें आदिवासियों के 21 गांव हैं। इन पर दावा तो दोनों राज्य करते हैं, लेकिन इनका विकास करने की सुध किसी ने नहीं ली है। ये गांव लंबे समय से आंध्र प्रदेश और ओडिशा के बीच सीमा विवाद का विषय रहे हैं। आंध्र प्रदेश इन्हें पार्वतीपुरम जिले के सलूर मंडल का हिस्सा बताता है, जबकि ओडिशा का कहना है कि ये कोरापुट जिले के पोट्टांगी ब्लॉक का हिस्सा हैं। अनसुलझे विवाद से यहां रहने वाले परेशान हैं।

गांव वालों का कहना है कि वे भारी असमंजस में हैं कि किसी भी काम के लिए किस राज्य सरकार से संपर्क किया जाए। विवाद की वजह से शिक्षा, चिकित्सा और बुनियादी ढांचों से जुड़ी कोई सरकारी योजना उन तक नहीं पहुंची है।

अब यहां के लोग केंद्र सरकार से अपनी परेशानियां दूर करने की मांग कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 2006 में कहा था कि इस विवाद का हल केंद्रीय संसद कर सकता है। ये विषय अनुच्छेद 131 के अंतिम खंड के अंतर्गत आता है।