Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

दिनेश गौड़ बने पेफी के नेशनल मीडिया प्रभारी

नई दिल्ली। खेल और युवा मंत्रालय भारत सरकार से रिकॉग्नाइज्ड देश के प्रमुख खेल संस्थानों में से एक फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) ने वरिष्ठ पत्रकार दिनेश कुमार गौड़ को अपना मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। पेफी के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर पीयूष जैन ने उनकी नियुक्ति की है।

सर्वविदित है कि दिनेश कुमार गौड़ पत्रकारिता के साथ साथ सामाजिक क्षेत्र में भी अपनी सकारात्मक भूमिका निभाते है। वे केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय में हिंदी सलाहकार समिति के सद्स्य है।
   

फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) देशभर में खेलों के प्रोत्साहन और संवर्धन के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। संस्था देश भर के हजारों युवाओं को  एक मंच पर लाकर विभिन्न खेलों को प्रोत्साहित करने का बहुमूल्य कार्य कर रही है। इसमें द्रोणाचार्य और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित हस्तियों के साथ साथ बुद्धिजीवियों का देश के युवाओं को विभिन्न खेलों में  मार्गदर्शन प्राप्त होता है। 
दिनेश कुमार गौड़ ने अपनी नियुक्ति पर पूरी पेफी की टीम के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि संस्था को बेहतर प्रचार प्रसार मिले इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे l