Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

दुबई में श्रद्धालुओं ने मनाई छठ

दुबई के एक समुद्र तट पर छठ के मौके पर पूजा करने के लिए आज सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। उन्हें यहां साथ मिलकर त्योहार मनाया और पूजा की। छठ का व्रत 36 घंटे तक रखा जाता है। चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही ये त्योहार खत्म होता है।

चार दिवसीय त्योहार पांच नवंबर को 'नहाय खाय' के साथ शुरू हुआ। इसमें लोग घरों को साफ करते हैं और लहसुन, प्याज नहीं खाते। इसकी बजाय शुद्ध शाकाहारी भोजन किया जाता है।

छह नवंबर को, 'खरना' में दिन भर का उपवास और शाम को गुड़ और चावल से बने भोजन के साथ 36 घंटे का सख्त उपवास शुरू होता है। इस दौरान व्रत करने वाले लोग पानी भी नहीं लेते हैं। छठ मुख्य रूप से बिहार और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है।