Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

Amarnath Yatra: ऑफलाइन पंजीकरण हुआ शुरू, बड़ी संख्या में श्रद्धालु जम्मू पहुंचे

पवित्र सालाना अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जम्मू रेलवे स्टेशन और महाजन हॉल में बनाए गए ऑफलाइन पंजीकरण केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।

ऑफलाइन पंजीकरण का मकसद उन लोगों को शामिल करना है जो यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा पाए थे। यात्रा तीन जुलाई से शुरू होने वाली है। जरूरी दस्तावेजों के साथ देश भर से पहुंचे तीर्थयात्री पवित्र गुफा मंदिर की यात्रा के लिए जोश दिखा रहे हैं।

हालिया आतंकवादी हमलों की वजह से श्रद्धालु थोड़े चिंतित जरूर हैं लेकिन वे यात्रा के लिए किए गए सुरक्षा इंतजामों पर पूरा भरोसा जता रहे है। जम्मू के राम मंदिर में साधु-संतों के लिए विशेष पंजीकरण भी चल रहा है।

सालाना अमरनाथ यात्रा के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए साधु-संत लगातार पहुंच रहे हैं। तीर्थयात्रा के दौरान उनकी सेहत बेहतर रहे इसके लिए उनका मेडिकल चेक-अप किया जा रहा है। श्रद्धालु जम्मू कश्मीर का प्रवेशद्वार माने जाने वाले कठुआ के लखनपुर पहुंच रहे हैं।

38 दिन लंबी अमरनाथ यात्रा आधिकारिक तौर पर तीन जुलाई को शुरू होगी। श्रद्धालु अनंतनाग में 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम रूट या गांदरबल में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल रूट से पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर तक जाएंगे, जो 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।