Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे में भगवान विट्ठल की 51 फुट ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण

Maharashtra: महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे के पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर उपवन घाट पर भगवान विट्ठल की 51 फीट ऊँची प्रतिमा का अनावरण किया।

एक विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा “ये ठाणेकरों के लिए एक विशेष दिन है क्योंकि “कार्तिकी एकादशी की महापूजा से पहले ही विट्ठुरैया ने दर्शन दिए हैं।”

इस जनसमूह में बड़ी संख्या में ‘वारकरी’ शामिल थे। शिंदे ने आगे कहा, “मैं एक वारकरी और किसान परिवार से हूँ। बचपन में मैं अपने दादा-दादी और माता-पिता के साथ पंढरपुर जाया करता था। आज मैं यहाँ उप-मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि विट्ठल के भक्त के रूप में आया हूँ।”

उन्होंने ये भी कहा कि बारिश के कारण भारी नुकसान झेल रहे किसानों के परिवारों में शादियाँ शिवसेना की मदद से निर्धारित समय पर होंगी।

इस अवसर पर राज्य मंत्री और शिंदे की पार्टी के सहयोगी प्रताप सरनाईक ने कहा कि मीरा-भायंदर में दो स्थानों और कासरवडावली में एक स्थान पर भव्य विट्ठल प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी, जबकि वर्तक नगर में एक वारकरी भवन बनाया जाएगा।