Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

विंध्याचल धाम पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मां विंध्यवासिनी में की विशेष पूजा-अर्चना, दानपात्र चोरी पर दिया बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अपने एक दिवसीय दौरे पर मिर्जापुर के प्रसिद्ध विंध्याचल धाम पहुंचे। यहां धाम परिसर में शंखनाद और डमरू बजाकर उनका बेहद भव्य और पारंपरिक स्वागत किया गया। इस भव्य स्वागत के बाद वो सीधे मां विंध्यवासिनी के गर्भगृह पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दर्शन-पूजन किया और उत्तर प्रदेश की जनता के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। 

दर्शन-पूजन के बाद डिप्टी सीएम ने विंध्याचल धाम में बन रहे भव्य विंध्य कॉरिडोर के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। कॉरिडोर के दिव्य स्वरूप को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से पूरे क्षेत्र का विकास होगा। इससे न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा, बल्कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं भी मिलेंगी। उन्होंने प्रशासन को धाम से जुड़ी सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश भी दिए। 

इस दौरान डिप्टी सीएम ने राम मंदिर के दानपात्रों से हुई चोरी के संवेदनशील मुद्दे पर बेहद कड़ा रुख अपनाया। योगी सरकार की अपराधियों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति को दोहराते हुए उन्होंने साफ किया कि आस्था के केंद्र में इस तरह की हिमाकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।