Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

Karnataka: सीएम सिद्दारमैया के इस्तीफे की मांग हुई तेज, BJYM कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया को कर्नाटक हाईकोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया है। माला मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) मामले में उनके खिलाफ अभियोजन की अनुमति देने का है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत के आदेश को चुनौती देने वाली उनकी रिट याचिका पर सुनवाई के बाद हाई कोर्ट बेंच ने फैसला दिया। हाई कोर्ट ने कहा कि सिद्धारमैया पर केस चलेगा।

राज्यपाल की याचिका खारिज होने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। कर्नाटक हाई कोर्ट ने मंगलवार को मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण के मैसूर शहर में  सिद्दारमैया की पत्नी को अवैध रूप से 14 प्रमुख साइटों का आवंटन करने के आरोपों पर केंद्रित है।

19 अगस्त को जारी अंतरिम आदेश में हाई कोर्ट ने सिद्दारमैया को अस्थायी रूप से राहत दी थी। कोर्ट ने बेंगलुरू की एक विशेष अदालत को आगे की कार्यवाही रोकने और राज्यपाल की मंजूरी के आधार पर किसी भी कार्रवाई से परहेज करने का निर्देश दिया था। अब याचिका खारिज होने के बाद सिद्दारमैया की मुसीबतें बढ़ सकती हैं।

कांग्रेस पार्टी ने राज्यपाल पर भेदभावपूर्ण तरीके से काम करने का आरोप लगाया है। कथित मुडा घोटाले के जवाब में, राज्यपाल गहलोत ने हाल ही में राज्य की मुख्य सचिव शालिनी रजनीश से एक विस्तृत रिपोर्ट और साथ में दस्तावेज मांगे हैं।