Breaking News

राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश     |   नागपुर: गोधनी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती     |   UP: ‘देश की संस्थाओं को अपमानित करना गलत’, सीएम योगी का राहुल गांधी पर पलटवार     |   साइबर टेररिज्म केस 2025: NIA की तेलंगाना के पेड्डापल्ली में कई जगहों पर छापेमारी     |   झारखंड सरकार ने पेपरलीक मामले में SC का नोटिस स्वीकारा, दाखिल करेगी जवाब     |  

Yasho Bhoomi: भारत मंडपम के बाद अब ‘यशोभूमि’,जानें क्या है इसमें खास ?

विश्व स्तरीय बैठकों, सम्मेलनों और प्रदर्शनियों की मेजबानी करने की भारत की महत्वाकांक्षा के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के द्वारका में 'यशोभूमि' कन्वेंशन सेंटर का उद्धाघटन करेंगे।

'यशोभूमि' दुनिया की सबसे बड़ी एमआईसीई सुविधाओं में से एक है, जिसका कुल परियोजना क्षेत्र 8.9 लाख वर्ग मीटर से अधिक और निर्मित क्षेत्र 1.8 लाख वर्ग मीटर से अधिक है। आठ मंजिल की इस बिल्डिंग में 13 मीटिंग हॉल बनेंगे जहां पर इंटरनेशनल लेवल की बैठकें हो सकेंगी। कन्वेंशन सेंटर के मेन ऑडिटोरियम में एक साथ 6000 मेहमानों के बैठने की क्षमता है. ऑडिटोरियम में सीटिंग सिस्टम की व्यवस्था पूरी तरह से ऑटोमेटिक है.

12

इसके फर्श को लकड़ी से तैयार किया गया है और यह पूरी तरह से साउंड प्रूफ है। ये सुविधाएं सामूहिक रूप से 11,000 प्रतिनिधियों को समायोजित कर सकती हैं।