Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

PM मोदी की डिग्री मामले में दिल्ली हाई कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

सोमवार यानी आज 25 अगस्त 2025 को देश की कई अदालतें कई बड़े और संवेदनशील मामलों पर फैसले सुनाने वाली हैं. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री से लेकर यमन में फांसी की सजा पाई निमिशा प्रिया का केस शामिल है. दिल्ली हाई कोर्ट आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री से जुड़े मामले में फैसला सुनाएगा. दिल्ली विश्वविद्यालय ने केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें PM की डिग्री की जानकारी सार्वजनिक करने को कहा गया था. यह मामला सालों से सुर्खियों में है. केरल की निमिशा प्रिया को यमन में फांसी की सजा के मामले में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. सेव निमिशा प्रिया इंटरनेशनल एक्शन काउंसिल ने केंद्र सरकार से यमन के साथ डिप्लोमेटिक बातचीत कर फांसी रोकने की मांग की है.