Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

Delhi: दिल्ली पुलिस ने अपराधियों पर किया वार, गैंगस्टरों के 50 ठिकानों पर रेड

दिल्ली पुलिस ने NCR क्षेत्र में एक मेगा ऑपरेशन चलाकर गैंगस्टर नेटवर्क्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान में करीब 40‑50 टीमें और 500 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल थे। रोहिणी, बाहरी नॉर्थ, बवाना, नरेला, शाहपुरा समेत अन्य इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारियां हुईं। स्पेशल अधिकारी रविंद्र यादव और डीसीपी हरिश्चंद्र वी. स्वामी की देखरेख में ये अभियान चलाया गया। पुलिस ने कई ठिकानों से हथियार, बुलेटप्रूफ वाहन, भारी नकदी और अन्य आपराधिक सामग्री बरामद की है।