Breaking News

महुआ मोइत्रा के भेदभाव के आरोपों को अल्पसंख्यक आयोग ने किया खारिज     |   मुंबई क्राइम ब्रांच का एक्शन, गोवंडी में 2.53 करोड़ की नशीली गोलियां जब्त     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी को सराहा, बोले- दुनिया 'Made in India' प्लेन की चर्चा भी करेगी     |   RBI का रेपो रेट पर बड़ा बदलाव, 5.25 से बढ़ाकर 5.50% किया     |   केरल: कोऑपरेटिव सोसाइटी फ्रॉड केस में ED की रेड, 20 ठिकानों पर छापेमारी     |  

दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने धर्मशिला अस्पताल में 3डी मैमोग्राफी यूनिट का किया उद्घाटन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने न्यू अशोक नगर स्थित धर्मशिला अस्पताल में मैमोग्राफी यूनिट उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे राजधानी को वैश्विक उपचार केंद्र बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मशिला नारायण सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में अत्याधुनिक मैमोग्राफी उपकरण महिलाओं के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगा, जिससे ब्रेस्ट कैंसर की समय रहते पहचान और उपचार संभव हो सकेगा। रेखा गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो पूरे परिवार को भावनात्मक रूप से परेशान करती है।