Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

Delhi Blast: लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद, ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी की जारी

लाल किले के पास हुए विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत के एक दिन बाद लाल किला मेट्रो स्टेशन को यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है। इलाके में यातायात प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम एक ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी रफ्तार से चल रही एक कार में तेज विस्फोट हुआ। इससे कई वाहन जलकर खाक हो गए। पुलिस ने बताया कि इस विस्फोट में 20 लोग घायल भी हुए हैं।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "सर्विस अपडेट। सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद है। बाकी सभी स्टेशन सामान्य रूप से चालू हैं।" दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने प्रतिबंधों के संबंध में एक एडवाइजरी जारी की है और चट्टा रेल कट से सुभाष मार्ग कट तक, दोनों कैरिजवे और सर्विस रोड - नेताजी सुभाष मार्ग - पर डायवर्जन लागू कर दिया गया है।

यातायात पुलिस ने यात्रियों को सुबह छह बजे से अगले आदेश तक इन मार्गों से बचने और परेशानी से बचने के लिए यात्रा के लिए वैकल्पिक सड़कों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। एडवायजरी में कहा गया है, "नेताजी सुभाष मार्ग पर चट्टा रेल कट से सुभाष मार्ग कट तक और इसके दूसरी तरफ किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।" राष्ट्रीय राजधानी को हाई अलर्ट पर रखा गया है। हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशनों और बस टर्मिनलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।