Breaking News

'पैलेट गन, इलेक्ट्रिक बैटन और वकीलों पर हमला...', सुप्रीम कोर्ट ने उठाए पुलिस एक्शन पर बड़े सवाल     |   सारांश जैन की टेस्ट टीम में एंट्री, श्रीलंका दौरे के लिए BCCI ने किया टीम का ऐलान     |   ईरान के पैसे से ही नुकसान की भरपाई करेंगे: ट्रंप     |   तमिलनाडु सरकार की पड़ोसी राज्यों को निर्माण सामग्री भेजने पर 3 महीने की रोक     |   हमने ईरान की सेना को लगभग पूरी तरह नष्ट कर दिया है: डोनाल्ड ट्रंप     |  

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: 70 सीटों पर मतदान शुरू

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। दिल्ली की 70 सीटों पर कुल 13,766 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। दिल्ली में आज यानी 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव की वोटिंग है। सोमवार शाम को प्रचार अभियान खत्म हो गया है। इस बार का चुनाव बेहद खास है। क्योंकि, इलेक्शन में किसी की लहर दिखाई नहीं पड़ रही है। बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के दिग्गजों ने पूरी ताकत झोंक दी है।

रैली, जनसभा, नुक्कड़ सभा, रोड शो, डोर-टू-डोर कैंपेन के जरिए मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश हुई है। आज सुबह 7 बजे से दिल्ली के सभी मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है। शाम 6 बजे तक लोग वोट डाल सकेंगे। सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में 13,766 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जो अलग-अलग 2696 लोकेशन पर हैं। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पात्र मतदाता आज एक ही चरण में मतदान कर रहे हैं। 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी में भाजपा के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।