दिल्ली में मंगलवार सुबह हवा की हालत खराब रही। राजधानी का हवा प्रदूषण स्तर सुबह 9 बजे 238 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली की हवा 'खराब' श्रेणी में रही।
दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण ज्यादा रहा। पंजाबी बाग में सबसे ज्यादा AQI 271 दर्ज किया गया। चांदनी चौक में 263, बवाना में 255 और विवेक विहार में 245 रहा।
वजीरपुर में AQI 235, सोनिया विहार में 234 और रोहिणी में 232 दर्ज किया गया। उत्तम नगर में 223, नरेला में 221, अलीपुर में 219 और अशोक विहार में 206 रहा। इन सभी जगहों पर हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई।
कुछ इलाकों में हवा की हालत थोड़ी बेहतर रही। आनंद विहार में AQI 199, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 197, IGI एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर 183 और वसुंधरा एन्क्लेव में 181 दर्ज किया गया। इन जगहों पर हवा 'मध्यम' श्रेणी में रही।
AQI का मतलब क्या है?
AQI यानी हवा में प्रदूषण कितना है, इसे बताने वाला पैमाना। इसके जरिए पता चलता है कि हवा सांस लेने के लिए कितनी साफ या खराब है।
- 0 से 50: अच्छी हवा
- 51 से 100: संतोषजनक
- 101 से 200: मध्यम
- 201 से 300: खराब
- 301 से 400: बहुत खराब
- 401 से 500: गंभीर
दिल्ली-NCR में BS-VI गाड़ियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का सुझाव
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में केवल BS-VI नियमों के तहत बनी गाड़ियों को चलाने की अनुमति देने पर विचार किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर यह नियम पूरे NCR में भी लागू हो सकता है।