Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव से मिला कांग्रेस विधायकों का प्रतिनिधिमंडल

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में आज कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। मोहन यादव जब से मुख्यमंत्री बने है तब से ये पहला मौका है की वह कांग्रेस विधायक दल से मिले, और इस बैठक में सरकार के विजन डॉक्यूमेंट, फसलों के उचित दाम, और महिला व दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक समुदाय पर बढ़ते अत्याचारों जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “आज मुख्यमंत्री कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष और अन्य विधायक आए थे. उनके क्षेत्र की समस्याओं को सामने रखा गया, प्रदेश की उन्नति पर बात की गई. सभी विधायकों को उनकी विधानसभाओं का विजन डॉक्यूमेंट बनाने को कहा गया है कि वे आने वाले पांच सालों में अपनी विधानसभा को कहां लेकर जाना चाहते हैं.”