Breaking News

असम एग्जिट पोल: NDA को 102 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 23 सीटें मिलने का अनुमान     |   गृहमंत्री अमित शाह लेह पहुंचे; लद्दाख के उपराज्यपाल और सांसद ने उनका स्वागत किया     |   पंजाब बीजेपी 1 मई को चंडीगढ़ में ‘जनता दी विधानसभा’ आयोजित करेगी     |   ब्रह्मोस एयरोस्पेस का रिवेन्यू FY2025-26 के लिए ₹5200 करोड़ के पार पहुंचा: DRDO     |   '226 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे', ममता ने बंगाल में टीएमसी की जीत का दावा किया     |  

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जमा किया SIR फॉर्म

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने सरकारी आवास पर अपना विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) फॉर्म जमा किया। लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने अपने आवास पांच-ए कालिदास मार्ग पर एक संक्षिप्त बातचीत के दौरान उप जिलाधिकारी (एसडीएम) मनोज सिंह को भरा हुआ एसआईआर फॉर्म सौंपा।
निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण अभियान चला रहा है। सिंह ने एसआईआर फॉर्म जमा करने से पहले औपचारिकताओं की समीक्षा की।