Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

कांग्रेस मुख्यालय में रखा गया पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में जनता के दर्शन के लिए रखा गया है।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए शनिवार को पीएम आवास से कांग्रेस मुख्यालय लाया गया था। 

कांग्रेस मुख्यालय पर डॉ. सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और बेटी दमन सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे. राहुल गांधी, सोनिया और प्रियंका के अलावा अन्य कांग्रेस नेताओं ने मनमोहन के अंतिम दर्शन किए।

भारत में आर्थिक सुधारों के जनक मनमोहन सिंह (92) का गुरुवार रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। डॉ. सिंह 2004 से 2014 के बीच 10 वर्षों तक भारत के प्रधानमंत्री रहे।