Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

मां बाप को नशीला शरबत पिला बेटी प्रेमी संग फरार

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक लड़की ने अपने प्रेमी की खातिर खुद के ही घर और दुकान पर पहले डाका डाला. फिर माता-पिता को नशीला शरबत पिलाकर वहां से रफूचक्कर हो गई. होश आने पर माता-पिता अपनी बेटी को ढूंढने लगे. लेकिन जब वो घर पर नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस के पास जाकर मामला दर्ज करवाया. कहा- साहब बेटी जिस लड़के के साथ भागी है फ्रॉड है. वो उसका धर्म परिवर्तन करवा सकता है. फिलहाल पुलिस लड़की की तलाश में जुट गई है.

वशिष्ठपुरम निवासी सर्राफ की साठ फीटा रोड पर दुकान है. कुछ दिन से दुकान से जेवर गायब हो रहे थे. शक होने पर सर्राफ ने सीसी कैमरे की फुटेज चेक की. इसमें सर्राफ की बेटी ही जेवर बटोरते हुए दिखाई दी. फुटेज के आधार पर सर्राफ ने घर पहुंच कर बेटी से पूछताछ करनी शुरू की. इस दौरान युवती ने पिता को अंकित सिंह भदौरिया के बारे में बताया. कहा कि अंकित के कहने पर ही उसने गहने चोरी किए हैं.