Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन का बड़ा बयान, बोले- बीजेपी ने मेरे भाषण को तोड़-मरोड़कर पेश किया

Sanatana Dharma: अपनी कथित सनातन धर्म विरोधी टिप्पणियों के बाद बीजेपी के निशाने पर आए डीएमके नेता और तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि बीजेपी ने उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है और इसका वे कानूनी रूप से सामना करेंगे।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा कि वे मणिपुर हिंसा पर सवालों का सामना करने से डरते हुए 'दुनिया भर में घूम रहे हैं'।

उदयनिधि स्टालिन ने कहा, "पिछले नौ सालों से बीजेपी के सभी वादे खोखले वादे हैं। आपने वास्तव में हमारे कल्याण के लिए क्या किया है, ये सवाल बीजेपी सरकार के खिलाफ पूरे देश की तरफ से एकजुट होकर उठाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा, "बीजेपी नेताओं ने टीएनपीडब्ल्यूएए सम्मेलन में मेरे भाषण को तोड़-मरोड़कर 'नरसंहार भड़काने वाला' बताया है। वे इसे खुद को बचाने का हथियार मानते हैं। ताज्जुब की बात ये है कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री फर्जी खबरों के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।"

उन्होंने कहा, "हर कोई जानता है कि हम किसी भी धर्म के दुश्मन नहीं हैं। मैं धर्मों पर अन्ना की टिप्पणी को याद करना चाहूंगा जो आज भी उपयुक्त हैं। अगर कोई धर्म लोगों को समानता की तरफ ले जाता है और उन्हें भाईचारा सिखाता है, तो मैं भी एक अध्यात्मवादी हूं।"