Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

DMK सांसद ने हिंदी पट्टी के राज्यों को बताया 'गोमूत्र राज्य', संसद में मचा बवाल

लोकसभा में द्रमुक के एक सांसद ने मंगलवार को हिंदी पट्टी के राज्यों को गोमूत्र राज्य बताकर विवाद खड़ा कर दिया। साथ ही, उन्होंने कहा कि भाजपा केवल वहां चुनाव जीत सकती है, दक्षिण भारत में नहीं जीत सकती।

भाजपा नेताओं ने द्रमुक पर पलटवार किया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछा कि क्या वह उत्तर भारतीयों के खिलाफ अपने I.N.D.I गठबंधन सहयोगी की अपमानजनक टिप्पणियों से सहमत हैं। जम्मू-कश्मीर से संबंधित दो विधेयकों पर निचले सदन में बहस में शामिल हुए डी एन वी सेंथिल कुमार ने कहा कि इस देश के लोगों को यह सोचना चाहिए कि भाजपा की शक्ति केवल हिंदी भाषी राज्यों और जिसे हम आम तौर पर गोमूत्र कहते हैं, उन राज्यों में चुनाव जीतना है।

चुनाव के दौरान, सनातन धर्म के खिलाफ कुछ द्रमुक नेताओं की टिप्पणियों पर उपजे विवाद को भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधने के लिए इस्तेमाल किया था। इस साल की शुरुआत में, कांग्रेस ने भाजपा के हाथ से कर्नाटक की सत्ता छीन ली थी, जबकि तमिलनाडु सहित अन्य दक्षिणी राज्यों में गैर-भाजपा दलों का शासन है।