Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

चक्रवात फेंगल से तटीय तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में तेज बारिश के आसार

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'फेंगल' के तेज होने और तमिलनाडु-पुडुचेरी तट के करीब पहुंचने से शुक्रवार को चेन्नई और आसपास भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान शनिवार को पुडुचेरी के पास कराईकल और महाबलीपुरम के बीच टकरा सकता है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश के दौरान हवा की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इससे तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में भारी बारिश हो सकती है। चक्रवात की आशंका से शुक्रवार को छात्रों की सुरक्षा के लिए चेन्नई और चेंगलपेट जिलों के स्कूलों में छुट्टी दे दी गई। लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

भारी बारिश की संभावना को देखते हुए तमिलनाडु सरकार लोगों को राहत शिविरों में भेज रही है। किसी भी आपात हालत से निपटने के लिए मेडिकल सुविधा का बंदोबस्त किया जा रहा है। अधिकारियों ने किसी भी तरह के खतरे को कम करने के लिए सावधानियां बरतने और चक्रवात करीब आने पर सतर्क रहने को कहा है।