Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

साइबर पुलिस कश्मीर ने नसरुल्लाह की मौत के बाद लोगों को भड़काऊ पोस्ट न करने की चेतावनी दी

Jammu and Kashmir: साइबर पुलिस कश्मीर ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरुल्लाह की मौत के बाद लोगों को भड़काऊ पोस्ट करने से बचने और सांप्रदायिक तनाव न बढ़ाने की चेतावनी दी है।

साइबर पुलिस कश्मीर ने एक्स पर पोस्ट में कहा, "हमने सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सद्भाव को खतरे में डालने वाली भड़काऊ और सांप्रदायिक पोस्ट देखी हैं। हम सभी से ऐसी पोस्ट करने या इसमें शामिल होने से बचने का आग्रह करते हैं।"

पुलिस ने किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट करने या शेयर करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। नसरुल्लाह की मौक के बाद श्रीनगर और बड़गाम जिलों के शिया बहुल इलाकों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।